ePaper

''जज्बा'' से ऐश्वर्या करेंगी बॉलीवुड में कमबैक

Updated at : 28 Aug 2014 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
''जज्बा'' से ऐश्वर्या करेंगी बॉलीवुड में कमबैक

मुंबई: बच्चन परिवार की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय फिल्‍मों में कमबैक करने की तैयारी कर रहीं हैं. खबरों की माने तो संजय गुप्ता की एक्शन फिल्म ‘जज्बा’ से वह बॉलीवुड में एक बार फिर आपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी. शादी के बाद ऐश फिल्‍मों से लगभग दूर चलीं गईं थी और बेटी अराध्‍या के […]

विज्ञापन

मुंबई: बच्चन परिवार की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय फिल्‍मों में कमबैक करने की तैयारी कर रहीं हैं. खबरों की माने तो संजय गुप्ता की एक्शन फिल्म ‘जज्बा’ से वह बॉलीवुड में एक बार फिर आपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी. शादी के बाद ऐश फिल्‍मों से लगभग दूर चलीं गईं थी और बेटी अराध्‍या के जन्म के बाद उन्होंने पर्दे को अलविदा कह दिया था.

उनके फिल्‍म में कमबैक की खबरों से लगता है कि अराध्‍या अब बड़ी हो गई है तभी उन्होंने संजय गुप्ता की फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया. ऐश्वर्या के फिल्म को साइन करते ही सवाल उठने लगे कि उनका हीरो कौन होगा. चूंकि यह नायिका प्रधान फिल्म है अत: बड़े स्टार के फिल्म करने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता. संजय गुप्ता ने कई नामों पर विचार किया. सूत्रों के मुताबिक जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल सहित कुछ नाम सोचे गए, लेकिन अंत में बाजी इरफान खान ने मार ली.

गौरतलब है क‍ि ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में जगह बनाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2015 से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. अब ऐसे में देखना है कि उनकी दूसरी पारी में वह कितनी कामयाब रहतीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola