ePaper

सोहा के पार्टनर कुणाल ने अपने पैर पर बनवाया शिव भगवान का टैटू

Updated at : 27 Aug 2014 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
सोहा के पार्टनर कुणाल ने अपने पैर पर बनवाया शिव भगवान का टैटू

बॉलीवुड में कलाकारों को टैटू बनवाने का क्रेज शुरु से ही है. इसी लिस्‍ट में अपना नाम जोडने वाले बॉलीवुड कलाकार कुणाल खेमू भी हैं. उन्‍होंने काफी पहले से ही टैटू बनवाने की ख्‍वाह‍िश पाल रखी थी. लेकिन अब उन्‍होंने अपनी इस ख्‍वाहि‍श को पूरा कर लिया है. खबरों के मुताबिक ‘गो गोवा गॉन’ स्‍टार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड में कलाकारों को टैटू बनवाने का क्रेज शुरु से ही है. इसी लिस्‍ट में अपना नाम जोडने वाले बॉलीवुड कलाकार कुणाल खेमू भी हैं. उन्‍होंने काफी पहले से ही टैटू बनवाने की ख्‍वाह‍िश पाल रखी थी. लेकिन अब उन्‍होंने अपनी इस ख्‍वाहि‍श को पूरा कर लिया है. खबरों के मुताबिक ‘गो गोवा गॉन’ स्‍टार कुणाल खेमू ने अपने पैर में एक टैटू बनवाया है जो शिव के रुद्र अवतार की तरह है.

बॉलीवुड स्‍टार और सोहा अलि खान के मंगेतर कुणाल ने यह जानकारी सोमवार को अपने इंस्‍टाग्राम पेज के साथ अपने टृविटर हैंडिल के माध्‍यम से पोस्‍ट करके दी. पर पोस्‍ट करके दी. कुणाल ने लि‍खा कि ‘वर्षो के विलंब के बाद, मैंने आखिरकार एक बांस के साथ पारंपरिक बौद्ध स्टाइल का टैटू गुदवा लिया’ .
इन दिनों कुणाल अपनी पर्शनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं. हाल ही में उन्‍होंने लंबे समय से संबंधों में रहने के बाद अपनी गर्लफैंड और सैफ अलि खान की बहन सोहा अलि खान से सगाई रचाई है. कुणाल फिलहाल अपनी अगली फिल्‍म की सूटिंग में व्‍यस्‍त हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola