''पीके'' में न्यूड पोस्टर के कारण, हो सकता है आमिर पर केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2014 1:48 PM
मुबई: आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘पीके’ के पोस्टर रिलीज होते ही इस पर विवाद खडा हो गया था. आजकल पोस्टर की रिलीज भी एक इवेंट की तरह हो गई है. फिल्म की रिलीज को लेकर जितना उत्साह होता है, फिल्म के पोस्टर के रिलीज पर भी उससे कम उत्साह देखने को नहीं मिलता […]
मुबई: आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘पीके’ के पोस्टर रिलीज होते ही इस पर विवाद खडा हो गया था. आजकल पोस्टर की रिलीज भी एक इवेंट की तरह हो गई है. फिल्म की रिलीज को लेकर जितना उत्साह होता है, फिल्म के पोस्टर के रिलीज पर भी उससे कम उत्साह देखने को नहीं मिलता और हो भी क्यों ना, यह मिस्टर परफैक्सिनिस्ट की आने वाली फिल्म की जो है.
हालिया विवाद फिल्म के पहले पोस्टर की रिलीज पर है. खबर है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर की जिला अदालत ने वहां के पुलिस को आमिर खान सहित फिल्म के निर्देशक राजकुमार हीरानी, निर्माता विधु विनोद चोपडा समेत सात लागों पर केस दर्ज करने को कहा है. इस मामले पर अगली सुनवाई 19 सितंबर को होने वाली है.
ज्ञात हो कि ‘पीके’ के पहले पोस्टर में आमिर खान रेलवे ट्रैक पर नग्न अवस्था में दिखे थे. जबलपुर पुलिस ने उनके इसी पोस्टर के कारन समाज में न्यूडीटी फैलाने के आरोप में केस दर्ज कराने का आदेश दिया है. इस मामले पर आमिर खान ने सफाई दी है कि फिल्म का ऐसा पोस्टर फिल्म की कहानी की मांग थी. फिल्म का इस तरह का पोस्टर किसी भी तरह की पब्लीसिटी स्टंट नहीं है.
आमिर की ‘पीके’ दिसंबर में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में आमिर के ऑपोजिट अनुष्का शर्मा पर्दे पर दिखने वाली हैं. इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त और ‘शुद्ध देशी रोमांस’ फेम सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










