Drishyam 3 Worldwide Box Office: वर्ल्डवाइड दृश्यम 3 का धमाका, 2 दिनों में कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Drishyam 3 Box Office Collection Day 12

दृश्यम 3 फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Worldwide Box Office: मोहनलाल स्टारर और जीतू जोसेफ की ओर से निर्देशित मलयालम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फैंस जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने दुनियाभर में कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Drishyam 3 Worldwide Box Office: जीतू जोसेफ की हिट फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म दृश्यम 3, मोहनलाल के जन्मदिन पर यानी 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. इसने महज दो दिनों भारत में 11.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई कितनी रही.

दृश्यम 3 ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

दूसरे दिन, दृश्यम 3 (मलयालम) ने 4,886 शो में 11.05 करोड़ कमाया. इसके साथ ही भारत में ग्रॉस कमाई 31.18 करोड़ और टोटल कलेक्शन 26.90 करोड़ हो गई है. विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन 20.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 76.18 करोड़ हो गया.

दृश्यम 3 ने इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

दृश्यम 3 भले ही मोहनलाल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एल2 एम्पुरान को पीछे नहीं छोड़ पाई है, जिसने रिलीज के दो दिनों में 32.10 करोड़ कमाए थे, लेकिन इसने उनकी अन्य हालिया फिल्मों से बेहतर परफॉर्म किया है. जिसमें थुडारम, हृदयपूर्वम और वृषभ शामिल है. मलयालम के अलावा दृश्यम 3, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है.

दृश्यम 3 के बारे में

दृश्यम 3 को जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है. आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने इसका निर्माण किया है. इसमें मोहनलाल, मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा सरथ अपने पुराने किरदारों में नजर आते हैं. फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 की कहानी को आगे बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola