YRF में काम करने से तौबा किया रानी ने

बॉलीवुड अभिनेत्री और चोपडा खानदान की नयी बहू रानी मुखर्जी अपनी आने वाल फिल्म ‘मर्दानी’ के प्रमोशन में जोर शोर से लगी हुई है. आदित्य चोपडा से शादी करने के बाद यह रानी की पहली फिल्म है. पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में रानी ने कहा कि अब आने वाली उनकी […]
बॉलीवुड अभिनेत्री और चोपडा खानदान की नयी बहू रानी मुखर्जी अपनी आने वाल फिल्म ‘मर्दानी’ के प्रमोशन में जोर शोर से लगी हुई है. आदित्य चोपडा से शादी करने के बाद यह रानी की पहली फिल्म है. पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में रानी ने कहा कि अब आने वाली उनकी कोई भी फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर के तले नहीं बनेगी. रानी ने पत्रकारों को बताया कि शादी के बाद भी वो अभिनय करते रहना चाहती हैं. और इसके लिए जरूरी नहीं है कि वो अपने होम बैनर में ही काम करें.
यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली है. फिल्म के निर्माता उनके पति आदित्य चोपडा है. जबकि फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार है. इस फिल्म में पहली बार रानी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखने वाली हैं. फिल्म में रानी के इस बोल्ड लुक की काफी चर्चा पहले से हो रही है.
इससे पहले भी फिल्मों रानी अपने दमदार किरदार किरदार को लेकर चर्चे में रही हैं. ‘राजा की आएगी बारात’ और ‘मेंहंदी’ जैसी फिलमों में उनके बोल्ड लुक को लोगों ने काफी सराहा था. उम्मीद है कि रानी शादी के बाद फिल्मों में अपनी कमबैक उसी तरह की दमदार भूमिका के साथ करें. फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में भी अपने अभिनय कला का लोहा रानी ने पहले ही मनवाया लिया है. रानी की फिल्म ‘मर्दानी’ 22 अगस्त से सिनेमाघरों में दिखने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




