‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय करेंगे फिल्मों में वापसी

मेलबर्न : अपनी पहली ही फिल्म ‘आशिकी’ से 1990 में धमाका करने वाले अभिनेता राहुल रॉय सात साल से परदे से गायब हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि वह इस साल बडे परदे पर वापसी करेंगे. फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस इन विक्टोरिया (एफआईएवी) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक भोज में शरीक होने […]
मेलबर्न : अपनी पहली ही फिल्म ‘आशिकी’ से 1990 में धमाका करने वाले अभिनेता राहुल रॉय सात साल से परदे से गायब हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि वह इस साल बडे परदे पर वापसी करेंगे. फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस इन विक्टोरिया (एफआईएवी) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक भोज में शरीक होने वाले रॉय ने कहा, ‘‘मैं अभी भी फिल्में कर रहा हूं. मेरी एक फिल्म 26 सितंबर को रिलीज होगी इसका नाम ‘टू बी और नॉट टू बी’ है.’’
प्रतिष्ठित नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘100 करोड’ नामक एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं जिसकी शूटिंग के लिए अगले सप्ताह भारत जाउंगा.’’ रॉय ने कहा कि वह नामी लेखक केतन भगत लिखित ‘देसी कंगारु’ नामक एक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘केतन ने ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीयों पर अच्छी स्क्रिप्ट लिखी है और मुझे उम्मीद है कि मैं फिल्म के साथ इंसाफ करुंगा.’’
अभिनेता ने म्यूजिकल ड्रामा ‘आशिकी’ से करियर की शुरुआत की थी और रातों रात छा गए थे. बाद में वह अपनी सफलता को दोहरा पाने में नाकाम रहे जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया। 2006 में वह ‘बिग बॉस’ में नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










