चोट से ज्‍यादा लोगों के बर्ताव से दुखी हूं: प्रकाश्‍ा राज

Published at :13 Aug 2014 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
चोट से ज्‍यादा लोगों के बर्ताव से दुखी हूं: प्रकाश्‍ा राज

जाने माने अभिनेता प्रकाश्‍ा राज एक सडक हादसे में बाल बाल बचे. इस हादसे की जानकारी प्रकाश ने अपने ट्विटर हैंडिल के माध्‍यम से दी. फिल्‍मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले इस एक्‍टर ने बताया कि उनकी कार गाडियों की भीड के करणहैदराबादके एक ट्रैफिक सिग्‍नल के पास रुकी थी तभी पीछे से एक […]

विज्ञापन

जाने माने अभिनेता प्रकाश्‍ा राज एक सडक हादसे में बाल बाल बचे. इस हादसे की जानकारी प्रकाश ने अपने ट्विटर हैंडिल के माध्‍यम से दी. फिल्‍मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले इस एक्‍टर ने बताया कि उनकी कार गाडियों की भीड के करणहैदराबादके एक ट्रैफिक सिग्‍नल के पास रुकी थी तभी पीछे से एक ट्रक ने उनके कार को टक्‍कर मार दिया.

उन्‍होंने बताया कि घटना में उन्‍हें ज्‍यादा चोट नहीं आई. लेकिन इससे वो काफी डर गये ]यह दिल दहला देने वाली घटना थी.

प्रकाश ने ट्विट करके बताया कि चोट से ज्‍यादा उन्‍हें वहां पर मौजूद लोगों को देख्‍ाकर बहुत तकलीफ हुई. घटना के जगह पर लोग जमीन पर गिरे हुए थे लेकिन हमारे देश के नौजवान उन्‍हें बचाने के बजाय उनकी फोटो खींचने में व्‍यस्‍त थे. उन्‍होनें कहा यह बहुत शर्म की बात है. मुझे चोट से ज्‍यादा यह नजारा देखकर तकलीफ हुई है.

दक्षिण की फिल्‍मों के अभिनेता प्रकाश राज हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘इट्स इंटरटेन्‍मेंट’ में विलेन की भूमिका में दिखे. इसके अलावा ‘सिंघम’ और ‘गजनी’ जैसी बॉलीवुड की फिल्‍म से वो लोकप्रिय हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola