40 साल बाद रमेश सिप्पी के लिए फिर नाचेगी बसंती

मुंबई:निर्देशक रमेश सिप्पी एक बार फिर बसंती यानी अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं. लगभग चार दशक के बाद दोनों एक साथ किसी फिल्म में साथ दिखेंगे. बताया जा रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है. फिल्म में हेमा ने एक ऐसी महिला […]
मुंबई:निर्देशक रमेश सिप्पी एक बार फिर बसंती यानी अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं. लगभग चार दशक के बाद दोनों एक साथ किसी फिल्म में साथ दिखेंगे. बताया जा रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है.
फिल्म में हेमा ने एक ऐसी महिला का किरदार नि भाया है जो अपने बेटी के प्रेमी से ही प्यार कर बैठती है.इससे पहले हेमा ‘अंदाज’, ‘सीता और गीता’ और ‘शोले’ जैसी सिप्पी की हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकीं हैं. ‘शिमला मिर्ची’ नाम की इस फिल्म में राजकुमार राव अभिनेता के तौर पर नजर आने वाले हैं जबकि फिल्म में उनकी बेटी का किरदार राकुल प्रीत सिंह निभातीं नजर आयेंगी.
राजकुमार राव ने कहा कि मैं हेमा मालिनी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करने को लेकर बेहद रोमांचित हूं. हेमा मालिनी के साथ काम करना सपने के पूरे होने जैसा है. खबरों की माने तो फिल्म को शिमला में शूट किया जायेगा जिसकी शूटिंग सिंतबर में शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










