कमल हासन ने रॉबिन की मौत पर दुख जताया

Updated at : 13 Aug 2014 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
कमल हासन ने रॉबिन की मौत पर दुख जताया

चेन्नई : अभिनेता कमल हासन ने ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेता एवं हास्य कलाकार रॉबिन विलियम्स की मौत पर आज दुख जताया जो अपने घर में मृत पाये गये थे. हासन ने एक बयान में कहा, ‘‘हास्य कलाकार हमेशा से ही समाज के आलोचक रहे हैं जो अपने आक्रोश पर हास्य का मुखौटा लगा लेते हैं. […]

विज्ञापन

चेन्नई : अभिनेता कमल हासन ने ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेता एवं हास्य कलाकार रॉबिन विलियम्स की मौत पर आज दुख जताया जो अपने घर में मृत पाये गये थे.

हासन ने एक बयान में कहा, ‘‘हास्य कलाकार हमेशा से ही समाज के आलोचक रहे हैं जो अपने आक्रोश पर हास्य का मुखौटा लगा लेते हैं. लगातार हास्य चेहरा बनाने से अवसाद हो जाता है. रॉबिन विलियम्स में अभिनय की ऐसी प्रतिभा थी जो अन्य अमेरिकी अभिनेताओं में नहीं थी.’’ हासन ने कहा कि विलियम्स चरित्र के हिसाब से पर्दे पर रोने से भी नहीं हिचकते थे.

मैरिन काउंटी, कैलिफोर्निया की पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय अभिनेता विलियम्स कल दोपहर से कुछ समय पहले कैलिफोर्निया के टिबूरोन स्थित अपने घर में बेहोश थे और उनकी सांस बंद थी. पुलिस वहां आपात नंबर 911 पर की गई कॉल के बाद पहुंची थी. आपात कर्मियों के पहुंचने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola