रणबीर को लुभाती थी स्पाइडर-मैन वाली राखियां

बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर को बचपन में स्पाइडर मैन वाली राखियां पसंद थीं. इस बात का खुलासा उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने किया है. ऐसे में जब रणबीर की बहन से इस त्योहार से जुड़े उनके यादगार लम्हों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बचपन में रणबीर कपूर केवल स्पाइडर मैन […]
बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर को बचपन में स्पाइडर मैन वाली राखियां पसंद थीं. इस बात का खुलासा उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने किया है. ऐसे में जब रणबीर की बहन से इस त्योहार से जुड़े उनके यादगार लम्हों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बचपन में रणबीर कपूर केवल स्पाइडर मैन वाली राखियां बंधवाने की जिद करते थे.’
रिद्धिमा कपूर ने बताया कि रणबीर स्पाइडर मैन के इतने दीवाने थे कि वह खुद अपनी राखी खरीदकर लाते थे और बंधवाते थे. अफसोस कि रणबीर को अब इसका शौक नहीं है. अब वह परंपरागत राखियां ही पसंद करते हैं.
फिलहाल इनदिनों रणबीर इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग के सिलसिले में देश के बाहर हैं. इसलिए उनकी बहन उन्हें राखी नहीं बांध पाएंगी. लेकिन दिल्ली में रह रहीं रिद्धिमा ने रणबीर के लिए एक राखी मुंबई भिजवा दी है ताकि जैसे ही रणबीर घर लौटें, उन तक राखी पहुंच जाए.
राखी का इंतजार हर बहन को होता है ऐसे में वो अपने भाई की पसंद नापसंद का खासा ध्यान रखते है. रिद्धिमा आप परेशान मत होइए जितनी बैचेन आप उनसे मिलने के लिए हो रही है, वैसे ही रणबीर भी आपको मिस कर रहें होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




