कपिल देव की पत्नी का किरदार निभायेंगी दीपिका पादुकोण, फर्स्टलुक जारी

मुबंई:रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बीटाउन की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक है. अब दोनों एक साथ फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रणवीर पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं.उनके साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी […]
मुबंई:रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बीटाउन की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक है. अब दोनों एक साथ फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रणवीर पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं.उनके साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आयेंगी, जो कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभायेंगी.दीपिका का पहला लुक जारी कर दिया गया है जिसमें दीपिका बेहद आकर्षक दिख रही हैं.
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर किया हैं. इस तस्वीर में दीपिका शॉर्ट हेयर, हाईनेक टॉप में रणवीर सिंह का हाथ थामे हुए दिख रही हैं. तस्वीर में रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही हैं.
दीपिका ने लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीय खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक इस फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है. एक पति की पेशेवर और व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है, यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में ’83’ हर महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है’.
https://www.instagram.com/p/B8u7p-ajVLO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ रिलीज हुई थी. जिसमें उन्होंने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवालका रोल किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी. वहीं रणवीर सिंह को 65th फिल्मफेयर अवार्ड में ‘गली ब्वॉय’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




