ePaper

इस भारतीय क्रिकेटर की दीवानी हैं दिशा पाटनी

Updated at : 05 Feb 2020 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
इस भारतीय क्रिकेटर की दीवानी हैं दिशा पाटनी

अभिनेत्री दिशा पाटनी इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म मलंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर फिल्‍म को पोस्‍टर और ट्रेलर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दिशा ने अपने फेवरेट क्रिकेटर का खुलासा किया है. दिशा ने महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक में काम किया […]

विज्ञापन

अभिनेत्री दिशा पाटनी इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म मलंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर फिल्‍म को पोस्‍टर और ट्रेलर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दिशा ने अपने फेवरेट क्रिकेटर का खुलासा किया है.

दिशा ने महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक में काम किया था. अभिनेत्री ने धौनी की लव इंटरेस्‍ट का रोल प्‍ले किया था, ऐसे में माना जा रहा था कि वो उनका ही नाम लेंगी. लेकिन उनका फेवरेट क्रिकेटर न तो धौनी हैंऔर न ही विराट कोहली.

दरअसल दिशा भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीम बुमराह की दीवानी हैं. अभिनेत्री ने कहा,’ अगर मुझे मैच जिताने वाले खिलाड़ी का नाम लेना होगा तो मैं जसप्रीत बुमराह का नाम लूंगी. वह हमारे सबसे अच्‍छे खिलाड़ियों में से एक हैं.’

अब बात करें उनकी फिल्‍म मलंग की तो इस फिल्‍म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है. फिल्‍म का प्रोडक्‍शन भूषण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और कृष्‍ण कुमार कर रहे हैं. फिल्‍म में दिशा के अलावा आदित्‍य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और शाद रंधावा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola