अक्षय कुमार ने फोटोग्राफर्स के साथ किया ऐसा प्रैंक, आप भी देखें Video

Updated at : 29 Jan 2020 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने फोटोग्राफर्स के साथ किया ऐसा प्रैंक, आप भी देखें Video

अक्षय कुमार को इंडस्‍ट्री को सबसे बिजी स्‍टार कहें तो कोई गलत नहीं होगा. लेकिन बिजी रहने के बावजूद वह हमेशा खुश और बिंदास रहते हैं. वह अपने कोस्‍टार्स और फैंस के साथ प्रैंक करने से भी नहीं चूकते. उनकी यह खूबी उनके फैंस को भी बेहद पसंद आती है. इसी बीच अक्षय का एक […]

विज्ञापन

अक्षय कुमार को इंडस्‍ट्री को सबसे बिजी स्‍टार कहें तो कोई गलत नहीं होगा. लेकिन बिजी रहने के बावजूद वह हमेशा खुश और बिंदास रहते हैं. वह अपने कोस्‍टार्स और फैंस के साथ प्रैंक करने से भी नहीं चूकते. उनकी यह खूबी उनके फैंस को भी बेहद पसंद आती है. इसी बीच अक्षय का एक और प्रैंक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में अक्षय अपने कोस्‍टार्स या फैमिली के साथ नहीं बल्कि फोटोग्राफर्स के साथ प्रैंक करते नजर हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल वह फोटोग्राफर्स को चकमा देने के लिए उन्‍हें देखकर भागने लगे.

https://www.instagram.com/p/B73k_J4nyQa/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

अक्षय कुमार के इस वीडियो को viralbhayani नामक इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में अक्षय अपने बॉडीगार्ड के साथ चल रहे हैं. वे सिर में कैप पहने और ब्‍लैक हुडी में नजर आ रहे हैं. लेकिन जैसे ही वह कैमरे के सामने पहुंचते हैं अचानक भागने लगते हैं. उनके ऐसा करने से सभी लोग घबरा जाते हैं और अक्षय हंसने लगते हैं. इसके बाद फोटोग्राफर्स को उनका प्रैंक समझ आता है.

अक्षय का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा- यह दर्शाता है कि आप एक रीयल हीरो हैं.’ एक और यूजर ने लिखा- शानदार अभिनेता.’

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया. इनदिनों वह आनेवाली फिल्‍म ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’, ‘पृथ्‍वीराज’ और ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग में बिजी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola