साजिद अली, जान अब्राहम के साथ बनाएंगे ''बनाना''

फिल्मकार इम्तियाज अली के छोटे भाई साजिद अली अभिनेता जान अब्राहम को लेकर फिल्म ‘बनाना’ बनाने वाले है. इम्तियाज के के दोनों छोटे भाई उनकी ही तरह फिल्म निर्देशन से जुड़ गए हैं. आरिफ अली पहली फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से निर्देशन में कदम रख चुके हैं, जो हाल ही में प्रदर्शित हुई है. […]
फिल्मकार इम्तियाज अली के छोटे भाई साजिद अली अभिनेता जान अब्राहम को लेकर फिल्म ‘बनाना’ बनाने वाले है. इम्तियाज के के दोनों छोटे भाई उनकी ही तरह फिल्म निर्देशन से जुड़ गए हैं. आरिफ अली पहली फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से निर्देशन में कदम रख चुके हैं, जो हाल ही में प्रदर्शित हुई है.
साजिद की पहली फिल्म के निर्माता अभिनेता जॉन अब्राहम हैं, जिन्हें इम्तियाज अली कभी अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रॉकस्टार’ में लेना चाहते थे. साजिद की फिल्म ‘बनाना’ के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है. यह नई पीढ़ी की फिल्म है और जमशेदपुर (झारखंड) की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इम्तियाज और उनके दोनों छोटे भाई जमशेदपुर में पले बढ़े हैं.
एक सूत्र के अनुसार, ‘फिल्म ‘बनाना’ दोस्ती, प्यार और वफादारी पर बनाई गई फिल्म है और जमशेदपुर की पृष्ठभूमि पर आधरित है. फिल्म के सभी मुख्य कलाकार 17 साल के होंगे.. साजिद ने पूरी फिल्म जमशेदपुर में फिल्माई है, जहां विक्रमादित्य मोटवानी ने अपनी पहली फिल्म ‘उड़ान’ फिल्माई थी. फिल्म में स्कूल जीवन के उतार-चढ़ाव भी दिखाए गए हैं.’
इम्तियाज से 12 साल छोटे साजिद ने फिल्म की पुष्टि करते हुए कहा, ‘जी हां, मैं भी अपने बड़े भाई की तरह निर्देशक बनना चाहता हूं. वे बहुत ही अच्छे निर्देशक है. मैंने पूरी जिंदगी उनका अनुसरण किया है, उनकी तरह बनने की कोशिश की है.मैं भी एक फिल्म बनाने जा रहा हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




