15 अगस्त को फिर धमाका करेगा PK

मुंबई: अपने हर फिल्म में अलग लुक के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आमिर खान अपने पोस्टर को लेकर विवाद में फंस गये हैं. यह पोस्टर उनकी आने वाली फिल्म पीके का है जिसमें वे न्यूड नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर इस पोस्टर की तारीफ उनके फैंस कर रहे हैं वहीं पोस्टर पर […]
मुंबई: अपने हर फिल्म में अलग लुक के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आमिर खान अपने पोस्टर को लेकर विवाद में फंस गये हैं.
यह पोस्टर उनकी आने वाली फिल्म पीके का है जिसमें वे न्यूड नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर इस पोस्टर की तारीफ उनके फैंस कर रहे हैं वहीं पोस्टर पर एक केस भी दर्ज हो चुका है.
आमिर के फैंस अब इस फिल्म में उनका अभिनय देखना चाहते हैं लेकिन फिल्म साल के अंत में आयेगी. खबरों की माने तो वो जल्द इस फिल्म का अगला पोस्टर रिलीज करेंगे. इस पोस्टर को आमिर 15 अगस्त को जारी कर सकते हैं.
अब देखने वाली बात है कि क्या एक बार फिर पोस्टर उनके ट्विअर अकाउंट से जारी किया जाता है या वे मीडिया के सामने इसे रिलीज करते हैं. वहीं एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म की पटकथा के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा.
इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा,सुशांत सिंह राजपूत और बोमन ईरानी भी नजर आयेंगे. इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी आ चुका है जिसमें वे आमिर भोजपुरी में बोलते दिख रहे हैं कि टूकूर टूकूर का देख रहे हैं हम हैं पीके…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










