ePaper

गर्लफ्रेंड नताशा संग मई में शादी कर सकते हैं वरुण धवन!

Updated at : 17 Jan 2020 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड नताशा संग मई में शादी कर सकते हैं वरुण धवन!

वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर लगातार शादी की खबरें आ रही हैं. अब खबरें है कि वरुण इस साल नताशा से मई में शादी कर सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार यह जोड़ी गोवा में ग्रैंड देसी शादी करनेवाली है. वेबसाइट ने एक निर्माता के हवाले से लिखा कि […]

विज्ञापन

वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर लगातार शादी की खबरें आ रही हैं. अब खबरें है कि वरुण इस साल नताशा से मई में शादी कर सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार यह जोड़ी गोवा में ग्रैंड देसी शादी करनेवाली है. वेबसाइट ने एक निर्माता के हवाले से लिखा कि वरुण भी अपने भाई रोहित की तरह गोवा में शादी करना चाहते हैं.

निर्माता ने कहा,’ वरुण और नताश इस साल मई में शादी करने का मूड बना रहे हैं. यह भव्‍य शादियों में से एक होगी और एक हफ्ते तक चलेगी. इसके मेहंदी से लेकर रिसेप्‍शन तक सभी कार्यक्रम होंगे.’

उन्‍होंने वेबसाइट को बताया,’ शादी के ज्‍यादातर फंक्‍शन लक्‍जरी होटल या सम्रद्र तट में होंगे. जिस तरह उनके भाई रोहित ने 8 साल पहले जाह्नवी से गोवा में शादी की थी, ठीक उसी अंदाज में वरुण नताशा से शादी करना चाहते हैं. उन्‍होंने कुछ बॉलीवुड कलाकारों से भी बात कर ली है और मई में फ्री रहने के लिए कहा है.’

हालां‍कि शादी की तारीखों को ऐलान नहीं किया गया है. कहा जा रहा है कि यह गुप्‍त शादी नहीं होगी. गौरतलब है कि दो साल पहले मई में ही अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी. इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्‍स पहुंचे थे. शादी की तसवीरों और वीडियोज ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं.

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आनेवाली फिल्‍म ‘स्‍ट्रीट डांसर 3’ है. फिल्‍म के गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुके है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. फिल्‍म में प्रभुदेव और श्रद्धा कपूर भी नजर आयेंगे. इसके अलावा उनकी आनेवाली फिल्‍म ‘कुली नंबर 1’ और ‘मिस्‍टर लेले’ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola