मीनाक्षी शेषाद्रि का ट्वीट- किसी ने नहीं पहचाना, यह अमेरिका है...!

Updated at : 09 Jan 2020 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
मीनाक्षी शेषाद्रि का ट्वीट- किसी ने नहीं पहचाना, यह अमेरिका है...!

बॉलीवुड में अपने दमदार करियर को बनाने के बाद इंडस्ट्री छोड़कर कई अभिनेत्रियां जा चुकी हैं और इन्हीं में मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम भी शामिल है. वह 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं और लोग उन्हें खूब प्यार देते हैं. ऐसे में आज वह इंडस्ट्री से दूर हैं और अपने निजी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड में अपने दमदार करियर को बनाने के बाद इंडस्ट्री छोड़कर कई अभिनेत्रियां जा चुकी हैं और इन्हीं में मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम भी शामिल है. वह 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं और लोग उन्हें खूब प्यार देते हैं. ऐसे में आज वह इंडस्ट्री से दूर हैं और अपने निजी जीवन को एन्जॉय कर रहीं हैं.

मीनाक्षी ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर खूब नाम कमाया, लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है कि वह सुर्खियों में आ गयी हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है जो ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए लाइन की है और इसमें वह भी खड़ी हैं.

जी हां, उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- ‘मैं आठ घंटे से लाइन में खड़ी हुई हूं, लेकिन किसी ने मुझे पहचाना तक नहीं. यह अमेरिका है.’ वैसे इससे पहले अभिनेत्री ने एक और तस्वीर शेयर की थी और वह तस्वीर ड्राइविंग लाइसेन्स रिन्यू ऑफिस के अंदर की थी जहां मीनाक्षी बैठी हुई हैं और अपने नंबर आने का इंतजार कर रही थी.

बता दें कि मीनाक्षी ने 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी और उनकी शादी होने के बाद वह अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) चली गयीं और आज तक लौटकर नहीं आयीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola