ePaper

अमिताभ बच्‍चन ने बताया ''Selfie'' का हिंदी में मतलब

Updated at : 03 Jan 2020 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्‍चन ने बताया ''Selfie'' का हिंदी में मतलब

अमिताभ बच्‍चन बड़े पर्दे पर जितना एक्टिव रहते हैं उतना ही सोशल मीडिया पर भी हैं. उन्‍हें किसी मुद्दे पर बात करनी हो, कोई जोक पसंद आया हो या फिर अपने फैंस से बात करनी हो, वह सोशल मीडिया पर जाहिर करते हैं. इस बार उन्‍होंने सेल्‍फी (Selfie) का अर्थ बताया है. अमिताभ बच्‍चन के […]

विज्ञापन

अमिताभ बच्‍चन बड़े पर्दे पर जितना एक्टिव रहते हैं उतना ही सोशल मीडिया पर भी हैं. उन्‍हें किसी मुद्दे पर बात करनी हो, कोई जोक पसंद आया हो या फिर अपने फैंस से बात करनी हो, वह सोशल मीडिया पर जाहिर करते हैं. इस बार उन्‍होंने सेल्‍फी (Selfie) का अर्थ बताया है. अमिताभ बच्‍चन के इस ट्वीट पर फैंस जमकर रियेक्‍ट कर रहे हैं.

अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट किया,’ कई बार यह शीशे में देखने का समय होता है. सेल्‍फी का हिंदी अर्थ – व्यतिगत दूरभाषित यंत्र से हस्त उत्पादित स्व चित्र व द य स ह उ स च वदय सह उसच:’ उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्‍चन की आनेवाली फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. इसके अलावा उनकी ए‍क फिल्‍म ‘गुलाबो सिताबो’ है. फिल्‍म का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं. इसके अलावा उनकी फिल्‍म झुंड और चेहरे हैं.

हाल ही में अमिताभ बच्‍चन को सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पांच दशक के अपने फिल्मी करियर में बच्चन शीर्ष पर बने रहे और फिल्मों में यादगार काम के जरिये अपने प्रशंसकों को हैरान करते रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola