इस वजह से यंग अभिनेत्रियों से जलती हैं नीना गुप्ता!

अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार नीना ने इंडस्ट्री में आ रही नयी और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के बारे में बड़ी बात कही है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. उनका कहना है कि बॉलीवुड में आ रही नयी अभिनेत्रियों से जलन […]
अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार नीना ने इंडस्ट्री में आ रही नयी और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के बारे में बड़ी बात कही है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. उनका कहना है कि बॉलीवुड में आ रही नयी अभिनेत्रियों से जलन होती हैं.
नीना ने हाल ही में पीटीआई को दिये एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी सफर और निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. नीना की पिछली फिल्म ‘बधाई हो’ थी जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाया था. उनके किरदार को काफी सराहा गया था.
नीना गुप्ता ने इंटरव्यू में कहा,’ खुशी है कि मुझे फिल्मों में इतनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं मिल रही है. मैं इस बात से काफी उत्साहित हूं, लेकिन दूसरी तरफ यह सोचकर काफी निराश हो जाती हूं कि हाश मैं यंग होती. अगर मैं यंग होती तो मेरे पास और प्लेटफॉर्म होते और काम करने के अन्य कई मौके होते. इसलिए मुझे उन सभी यंग अभिनेत्रियों से जलन होती है जो बेहतरीन काम रही हैं.’
नीना गुप्ता अभिनेत्री कंगना रनौत की आनेवाली पंगा में नजर आनेवाली हैं. इसके अलावा खबरें यह भी थीं कि नीना गुप्ता, अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आनेवाली थीं. लेकिन फिर उन्होंने बीच में ही शूटिंग छोड़ दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




