नेशनल क्रश मेधा शंकर को अब नहीं आते शादी के प्रपोजल, रिश्तेदारों को लेकर कही ये हैरान करने वाली बात

Updated:
विज्ञापन
Medha Shankar

मेधा शंकर, फोटो-इंस्टाग्राम

Medha Shankar: फिल्म ’12th फेल’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मेधा शंकर ने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. नेशनल क्रश बनने के बाद भी उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी.

विज्ञापन

Medha Shankar: मेधा शंकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में अरेंज मैरिज और रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी. इसी सिलसिले में एक इंटरव्यू के दौरान मेधा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच बताया है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं. मेधा ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों अब उन्हें शादी के प्रपोजल मिलना बंद हो गए हैं.

कामयाबी के बाद क्यों नहीं आ रहे शादी के रिश्ते?

न्यूज18 के साथ हुए एक इंटरव्यू में मेधा ने बताया कि ’12th फेल’ हिट होने के बाद और नेशनल क्रश बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. पहले उनके रिश्तेदार अक्सर शादी की बातें करते थे और नए-नए रिश्ते लेकर आते थे. लेकिन अब फेम मिलने के बाद रिश्तेदारों ने रिश्ते लाना बंद कर दिया है. एक्ट्रेस ने कहा 12वीं फेल के बाद मेरी लाइफ में सबकुछ बदल गया. रिश्तेदारों को लगने लगा कि मेरा करियर कहीं न कहीं आगे बढ़ रहा है. इसलिए अब कोई भी मेरे लिए शादी के रिश्ते नहीं लाता.

एक्टिंग को सिर्फ शौक मानते थे रिश्तेदार

मेधा ने कहा,’पहले वो बार-बार इस बारे में बात करते थे. उन्हें नहीं लगता था कि मैं अपने करियर में सक्सेसफुल हो पाऊंगी. उन्हें लगता था कि एक्टिंग सिर्फ मेरा शौक है और चार साल के बाद मैं घर वापस लौट जाऊंगी

पापा का सपोर्ट और शादी पर मेधा की सोच

मेधा के परिवार हमेशा उनके सपोर्ट में रहता है और शादी को लेकर प्रेशर क्रिएट नहीं करता है. मेधा ने कहा, ‘मेरे पापा ने कभी भी शादी को लेकर मेरे ऊपर दवाब नहीं बनाया. मैं इस मामले में खुद को लकी मानती हूं. हां, वो इतना जरूर कहते हैं कि सही समय पर और सही इंसान से शादी कर लेना. वो समझते हैं कि फिलहाल मेरा काम ज्यादा जरूरी है. अभी शादी में वक्त है, लेकिन आगे चलकर मैं शादी जरूर करूंगी.

यह भी पढ़ें: ‘किंग’ के बाद शाहरुख खान की नई प्लानिंग, क्या आएगी ‘जवान 2’?

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola