जल्द शुरू होगी परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की बायोपिक की शूटिंग

नयी दिल्ली : निर्देशक श्रीराम राघवन ने कहा है कि सबसे कम उम्र में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र पाने वाले लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग तीन से चार महीने में शुरू हो जाएगी. फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे. राघवन और धवन 2015 में आई थ्रिलर ‘बदलापुर’ के […]
नयी दिल्ली : निर्देशक श्रीराम राघवन ने कहा है कि सबसे कम उम्र में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र पाने वाले लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग तीन से चार महीने में शुरू हो जाएगी. फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे. राघवन और धवन 2015 में आई थ्रिलर ‘बदलापुर’ के बाद इस दूसरी फिल्म साथ काम कर रहे हैं.
राघवन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए राजधानी में थे. उनके निर्देशन में बनी ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है. राघवन ने कहा, “मैं बहुत खुश हूँ. मुझे इस सबकी आशा नहीं थी. हम (खेत्रपाल की) बायोपिक की शूटिंग तीन से चार महीने में शुरू कर देंगे.”
निर्देशक को साथी लेखकों अरिजित बिस्वास, पूजा लड्ढा सुरती और हेमंत राव के साथ सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा लेखन के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया. सुरती ने कहा कि बायोपिक पर काम ठीक चल रहा है. उन्होंने कहा, “यह धीमा काम है. इसमें बहुत सारा शोध करना होगा और बहुत लोगों से मिलना होगा. लेकिन काम चल रहा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










