ePaper

#NationalFilmAwards : शामिल नहीं होंगे अमिताभ बच्‍चन, ये है वजह

Updated at : 23 Dec 2019 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
#NationalFilmAwards : शामिल नहीं होंगे अमिताभ बच्‍चन, ये है वजह

दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2019 के विजेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित कर रहे हैं. इस दौरान अमिताभ बच्‍चन को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार, आयुष्‍मान खुराना, विक्‍की कौशल सहित कई कलाकारों को सम्‍मनित किया जाना है. लेकिन अमिताभ बच्‍चन इस समारोह में शामिल नहीं हो पायेंगे. […]

विज्ञापन

दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2019 के विजेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित कर रहे हैं. इस दौरान अमिताभ बच्‍चन को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार, आयुष्‍मान खुराना, विक्‍की कौशल सहित कई कलाकारों को सम्‍मनित किया जाना है. लेकिन अमिताभ बच्‍चन इस समारोह में शामिल नहीं हो पायेंगे.

सदी के महानायक ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. दरअसल अमिताभ बच्‍चन की तबीयत बिगड़ गई है. डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है. इसी वजह से वे राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार समारोह में हिस्‍सा नहीं ले पायेंगे.

अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट किया,’ बुखार हो गया है…! यात्रा करने की अनुमति नहीं है… दिल्‍ली में कल (सोमवार) राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगा… दुर्भाग्‍यपूर्ण… मुझे पछतावा है.’ अमिताभ बच्‍चन का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जल्‍द से जल्‍द उनके स्‍वस्‍थ होने की कामना कर रहे हैं.

बता दें कि सोमवार को आयोजित राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार समारोह में अमिताभ बच्‍चन को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola