जाने आखिर अजय की क्यों सटक जाती है

मुंबई:अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिंघम रिटर्न के प्रमोशन में व्यस्त हैं. लेकिन वे मीडिया में चल रही कुछ खबरों से नाराज हैं. अपने और शाहरुख के तालमेल की कमी को लेकर जो अफवाह उड़ाई गई उसे उन्होंने साफ तौर पर नकार दिया है. अजय का मानना है कि मीडिया ने […]
मुंबई:अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिंघम रिटर्न के प्रमोशन में व्यस्त हैं. लेकिन वे मीडिया में चल रही कुछ खबरों से नाराज हैं. अपने और शाहरुख के तालमेल की कमी को लेकर जो अफवाह उड़ाई गई उसे उन्होंने साफ तौर पर नकार दिया है.
अजय का मानना है कि मीडिया ने बेवजह हंगामा मचाया. वह यहां तक कहते हैं कि अगर वे दुश्मन नहीं हैं, तो उनके बीच दोस्ती भी नहीं है. दोनों के बीच अपनी-अपनी फिल्म ‘जब तक है जान’ और ‘सन ऑफ सरदार’ की रिलीज को दी जाने वाली स्क्रीन को लेकर कथित झगड़ा हुआ था.
अजय ने कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि शाहरुख के साथ कोई तालमेल नहीं है. मैंने कहा था कि दोस्ती नहीं है और मैं उस पर अभी भी कायम हूं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम दुश्मन हैं. हम सहकर्मी हैं और वह जो कर रहे हैं, मैं उसकी इज्जत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह भी करते होंगे.बॉलीवुड में दोनों की अपनी अलग पहचान है. शाहरुख को किंग कहा जाता है तो वहीं अजय की छवि सिंघम वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










