जाने आखिर रितिक ने क्यों उठाई बेडरुम में दीवार

मुंबई:रितिक रौशन अपने को फिट रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि वे अपने जूहू वाले फ्लैट में शिफ्ट करने वाले हैं. इसी फ्लैट में अभिनेता अक्षय कुमार भी रहते हैं लेकिन यह खबर महज अफवाह निकली वे अभी भी अपने पूराने घर पर […]
मुंबई:रितिक रौशन अपने को फिट रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि वे अपने जूहू वाले फ्लैट में शिफ्ट करने वाले हैं. इसी फ्लैट में अभिनेता अक्षय कुमार भी रहते हैं लेकिन यह खबर महज अफवाह निकली वे अभी भी अपने पूराने घर पर ही है.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने बेडरुम्स में एक दीवार खड़ी करके के उसे दो पार्ट में बांट दिया है. ऐसा उन्होंने अपने को फिट रखने के लिए किया है. एक पार्ट में वे जिम करते हैं जबकि दूसरे में उनका बेडरुम है. फिलहाल जिस घर में वे रहते हैं उसमें चार बेडरुम हैं.
रितिक रोशन बॉलीवुड के बहुत ही पॉपुलर हीरों हैं और इनसे भी ज्यादा पॉपुलर हैं इनकी बॉडी. आज दुनियाभर में रितिक की बॉडी के हजारों दीवाने हैं, खासकर हमारी युवा जो कि इनको एक भगवान के रूप में मानती है. रितिक रोशन के लिये फिट रहना ही सबसे बडी़ उपलब्धी है.
इनकी फिट बॉडी और एब्स के पीछे इनकी रोजाना की कडी़ महनत और पोषण युक्त आहार है, जिसका यह नियम से पालन करते हैं.गौरतलब है कि अपने तलाक को लेकर वे पिछले दिनों काफी चर्चे में रहे थे. खबर यह भी उड़ी कि पत्नी सुजैन ने तलाक के एवज में उनसे 400 करोड़ रुपये की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




