ePaper

''ब्रह्मास्‍त्र'' की शूटिंग के लिए अब मनाली पहुंचे आलिया-रणबीर

Updated at : 26 Nov 2019 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
''ब्रह्मास्‍त्र'' की शूटिंग के लिए अब मनाली पहुंचे आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. पिछले कुछ समय से दोनों इसकी शूटिंग के लिए अलग-अलग लोकेशन का दौरा कर रहे हैं. हाल ही में दोनों स्‍टार्स को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. अब आलिया और रणबीर की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी […]

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. पिछले कुछ समय से दोनों इसकी शूटिंग के लिए अलग-अलग लोकेशन का दौरा कर रहे हैं. हाल ही में दोनों स्‍टार्स को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. अब आलिया और रणबीर की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

आलिया और रणबीर ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए मनाली पहुंच गये हैं. दोनों को वहां भव्‍य स्‍वागत किया गया. ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग खूबसूरत वादियों में होगी. उनकी खूबसूरत तसवीरें सामने आई है.

https://www.instagram.com/p/B5SPfX-BFv3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इन तसवीरों में आलिया पारंपरिक हिमाचली टोपी में नजर आ रही हैं और हाथों में गुलदस्‍ता लिये हुए हैं. वहीं रणबीर ने भी टोपी और गुलदस्‍ते को हाथों में थाम रखा है. पिछले काफी दिनों से इस फिल्‍म को लेकर चर्चा है. आलिया और रणबीर पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि, ब्रह्मास्‍त्र में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्‍चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे सितारे हैं. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म अगले साल रिलीज होगी. वहीं रणबीर फिल्‍म शमशेरा की शूटिंग में भी बिजी हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट वाणी कपूर दिखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola