आलिया भट्ट की शादी को लेकर दीपिका ने गलती से कह दी ये बात

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई है. खबरें तो यह भी है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जायेंगे. हालांकि बीते दिनों जब आलिया से शादी की खबरों के बारे में पूछा गया था तो अभिनेत्री ने हंसकर टाल दिया था. आलिया […]
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई है. खबरें तो यह भी है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जायेंगे. हालांकि बीते दिनों जब आलिया से शादी की खबरों के बारे में पूछा गया था तो अभिनेत्री ने हंसकर टाल दिया था. आलिया और रणबीर ने कभी खुलकर शादी की खबरों के बारे में कुछ नहीं कहा.
लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने इशारों-इशारों में बता दिया है कि आलिया की शादी होनेवाली है. फिल्म कंपैनियन के एक इंटरव्यू में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और आलिया भट्ट साथ मौजूद थे.
‘अर्जुन रेड्डी’ एक्टर ने इस मौके पर बताया कि दीपिका और आलिया पर उनका क्रश था. लेकिन दीपिका की ओर उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि उनकी तो शादी हो चुकी है. इसके बाद वह जैसे ही आलिया के बारे में बोलने लगे, तभी दीपिका ने कहा- उनकी शादी होने जा रही है.
दीपिका की बात सुनकर आलिया हैरान रह गईं. वह पूछ बैठीं कि आखिर उन्होंने ऐसे क्यों कहा ? इसपर दीपिका हंसने लगीं और कहा कि बस उन्होंने ऐसे ही कह दिया. अब दीपिका भले ही अपने स्टेटमेंट को ढकने की कोशिश कर रही हो, लेकिन कहीं ने कहीं उन्होंने रणबीर और आलिया के रिश्ते पर मुहर लगा दी है.
रणबीर और आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आयेंगे. हाल ही में दोनों स्टार्स मुंबई एयरपोर्ट पर दिख थे. रणबीर के हाथों में चोट लगी हुई थी, उन्होंने स्लिंग पहना हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




