डिंपल कपाड़िया नहीं, ट्विंकल की नानी भर्ती हैं अस्पताल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2019 10:20 AM
मुंबई : अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया को मुंबई के उपनगरीय खार इलाके में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. अस्पताल के सूत्रों ने बताया, ‘उन्हें 14 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था. वह आइसीयू में हैं.’ इससे पहले ऐसी अफवाह थी कि डिंपल […]
मुंबई : अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया को मुंबई के उपनगरीय खार इलाके में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. अस्पताल के सूत्रों ने बताया, ‘उन्हें 14 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था. वह आइसीयू में हैं.’
इससे पहले ऐसी अफवाह थी कि डिंपल कपाड़िया खुद अस्पताल में भर्ती हैं. दरअसल, उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार अस्पताल के बाहर नजर आये थे, जिसके बाद इन खबरों को बल मिल रहा था. डिंपल कपाड़िया हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नॉलन की फिल्म ‘टेनेट’ में नजर आने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










