ePaper

इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान''

Updated at : 15 Nov 2019 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान''

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’अगले साल 21 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी. भूषण कुमार की टी सीरीज और आनंद एल राय के कलर यलो प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित यह फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन निर्माताओं ने इसे पहले रिलीज करने का फैसला किया. […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’अगले साल 21 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी. भूषण कुमार की टी सीरीज और आनंद एल राय के कलर यलो प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित यह फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन निर्माताओं ने इसे पहले रिलीज करने का फैसला किया. इस फिल्म की कहानी समलैंगिक प्रेमी युगल के इर्द गिर्द घूमती है. जितेंद्र कुमार इसमें आयुष्मान के प्रेमी की भूमिका में हैं.

राय ने फिल्म के बारे में कहा, “यह पूरी तरह पारिवारिक फिल्म है और हम इसे जल्द दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं. फरवरी प्यार का महीना है और इसलिए हम यह फिल्म फरवरी में ले कर आ रहे हैं.’

यह फिल्‍म साल 2016 में आई आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म शुभ मंगल सावधान की सीक्‍वल है. लेकिन इस फिल्‍म में आयुष्‍मान एक गे का किरदार निभा रहे हैं. आयुष्‍मान ने फिल्‍म का पोस्‍टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है. आयुष्‍मान ने कैप्‍शन में लिखा,’ भागते-भागते आ रहे हैं हम.’

‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ 13 मार्च को रिलीज होनी थी और अनुराग बसु की कई अभिनेताओं वाली फिल्म 21 फरवरी को आने वाली थी. इस फिल्म का शीर्षक अभी तक तय नहीं हुआ है. भूषण कुमार ने बताया कि दोनों फिल्मों की रिलीज की तारीखें आपस में बदल दी गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola