“नायक” ही अच्छा हूं: अनिल कपूर

Updated at : 04 Nov 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
“नायक” ही अच्छा हूं: अनिल कपूर

पुणे : महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गतिरोध के कारण सरकार बनाने में हो रही देरी के कारण तरह तरह की बातें निकल रहीं हैं और ऐसे में इंटरनेट पर एक शख्स ने मजाकिया ढंग से सुझाव दिया कि फिल्म ‘नायक’ के अपने किरदार की तरह अभिनेता अनिल कपूर को मुख्यमंत्री पद ग्रहण […]

विज्ञापन

पुणे : महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गतिरोध के कारण सरकार बनाने में हो रही देरी के कारण तरह तरह की बातें निकल रहीं हैं और ऐसे में इंटरनेट पर एक शख्स ने मजाकिया ढंग से सुझाव दिया कि फिल्म ‘नायक’ के अपने किरदार की तरह अभिनेता अनिल कपूर को मुख्यमंत्री पद ग्रहण करना चाहिए. हालांकि अभिनेता ने रविवार को कहा कि वह एक अभिनेता के रूप में अच्छे हैं, न कि राजनेता के रुप में.

उन्होंने यहां एक समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा,“मैं अपने देश के लिए काम करने वाले किसी भी नेता को पसंद करता हूं.” ट्विटर पर एक प्रशंसक ने यह सुझाव दिया कि कपूर को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए.

इस बारे में जब पूछा गया तो अभिनेता ने जवाब दिया कि वह ‘‘नायक” के रूप में अच्छे थे. 2001 में आई फिल्म में, एक टेलीविजन रिपोर्टर की भूमिका निभाने वाले कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं. इस फिल्‍म में उनके किरदार को बेहद सराहा गया था. फिल्‍म में दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी और रानी मुखर्जी भी लीड रोल में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola