हर चीज बिकाऊ नहीं, नियम न तोड़ें : बिग बी

अमिताभ बच्चन चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब अपने घर लौट आये हैं. अपनी बीमारी को लेकर मीडिया में उड़ रही अफवाहों से नाराज अमिताभ ने शनिवार को चुप्पी तोड़ी और एक ब्लॉग लिखकर इसका जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि प्रोफेशनलिज्म का खयाल रखना चाहिए. इस बात का ध्यान रखा जाना […]
अमिताभ बच्चन चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब अपने घर लौट आये हैं. अपनी बीमारी को लेकर मीडिया में उड़ रही अफवाहों से नाराज अमिताभ ने शनिवार को चुप्पी तोड़ी और एक ब्लॉग लिखकर इसका जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि प्रोफेशनलिज्म का खयाल रखना चाहिए. इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी की मेडिकल रिपोर्ट्स उस शख्स की निजता का अधिकार है. उन्होंने लिखा कि इस प्रकार किसी की मेडिकल हालत की जानकार जुटाना शोषण के समान है और यह बिकाऊ नहीं है.
इस बात को समझने की जरूरत है. अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को लेकर अमिताभ ने नाराजगी जताते हुए इसे शोषण बताया और सामाजिक रूप से अवैध कहा है. अमिताभ ने लिखा कि कृपया पेशेवर दस्तावेजों के नियम-कायदों को न तोड़ें. बीमार होना और इलाज कराना गोपनीय व्यक्तिगत अधिकार है. यह शोषण है और इसका कारोबारी इस्तेमाल करना सामाजिक रूप से गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




