ePaper

अभिनेत्र‍ियों को लेकर अक्षय कुमार ने कही थी ऐसी बात, ट्रोलर्स ने साधा निशाना

Updated at : 19 Oct 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्र‍ियों को लेकर अक्षय कुमार ने कही थी ऐसी बात, ट्रोलर्स ने साधा निशाना

अक्षय कुमार अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हाउसफुल 4’ के प्रमोशन में जुटे हुए है. इस बीच अभिनेता अपने एक पुराने इंटरव्‍यू को लेकर ट्रोल हो रहे हैं. इस इंटरव्‍यू के कुछ स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि एक अभिनेत्री को ‘चुसा हुआ आम’ न होकर […]

विज्ञापन

अक्षय कुमार अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हाउसफुल 4’ के प्रमोशन में जुटे हुए है. इस बीच अभिनेता अपने एक पुराने इंटरव्‍यू को लेकर ट्रोल हो रहे हैं. इस इंटरव्‍यू के कुछ स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि एक अभिनेत्री को ‘चुसा हुआ आम’ न होकर ‘हरा भरा’ होना चाहिये. यह इंटरव्‍यू साल 2012 का है. उस वक्‍त अक्षय कुमार अपनी फिल्‍म राउडी राठौर का प्रमोशन कर रहे थे. इस फिल्‍म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्‍हा और असिन भी थीं.

जब इंटरव्‍यू के दौरान उनसे उनकी को-स्‍टार सोनाक्षी और असिन के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा,’ सोनाक्षी एक बेहतरीन एक्‍ट्रेस हैं जिनका अपना एक एक्टिंग स्‍टाइल है. उनका फिगर बिल्‍कुल अलग है- टिपिकल इंडियन फिगर न कि साइज जीरो.’

अभिनेता ने आगे कहा था,’ वह खाते-पीते घराने की लगती हैं. मैं शुद्ध पंजाबी हूं. उन हीरोइनों को पसंद करता हूं जो हरी-भरी हो. चुसा हुआ आम न लगें.’ अब उन्‍हें इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोग उन्‍हें महिलाओं से नफरत करनेवाला बता रहे हैं.

इस बीच ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोनाक्षी सिन्‍हा अब अक्षय के बचाव में आ गई हैं. हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से बातचीत में सोनाक्षी ने कहा,’ ट्रोलर्स की जिंदगी में कुछ बेहतर करने के लिए नहीं है, तो वह यही कर रहे हैं. लोगों को इस बात को समझना होगा कि करियर की शुरुआत में मुझे काफी बॉडी शेम किया गया जबकि मैंने अपना 30 किलो वजन कम किया था.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मेरी अक्षय के साथ अच्‍छी दोस्‍ती है और वर्किंग इक्‍वेशन भी है. वह अपने एक दोस्‍त के बारे में बात कर रहे थे, न कि किसी रैंडम पर्सन के बारे में. वह एक जेंटलमैन व्‍यक्ति हैं. मुझे जिसके बारे में अक्षय ने यह बात कही, उसे कोई समस्‍या नहीं है तो मुझे नहीं लगता कि किसर और को होनी चाहिये. लोगों को इसका मुद्दा नहीं बनाना चाहिये.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola