भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 10:41 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह घोषणा की. जावड़ेकर ने कहा कि रूस इस साल फिल्म महोत्सव में भागीदार देश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह घोषणा की.

जावड़ेकर ने कहा कि रूस इस साल फिल्म महोत्सव में भागीदार देश होगा. उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानीय भारतीय भाषाओं की 26 फीचर और 15 गैर-फीचर फिल्में दिखायी जाएंगी. इसके अलावा लगभग 50 साल पहले विभिन्न भाषाओं में बनीं 12 फिल्में भी पर्दे पर दिखाई देंगी.

जावड़ेकर ने कहा कि विभिन्न फिल्म स्टार और लगभग 10 हजार फिल्म प्रेमी इस महोत्सव में भाग लेंगे. जावड़ेकर ने पत्रकारों को बताया कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के सम्मान देने के साथ ही उनकी 7-8 फिल्में भी दिखायी जाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola