''साकी गर्ल'' कोएना मित्रा ने खराब प्लास्टिक सर्जरी को लेकर तोड़ी चुप्पी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2019 2:07 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने पहली बार अपनी गलत प्लास्टिक सर्जरी होने पर बात की है. बिग बॉस 13 की हिस्सा बनने वाली अभिनेत्री ने बीते दिनों अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई. एक वक्त में कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग में नजर आनेवाली कोएना मित्रा को बाद […]
बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने पहली बार अपनी गलत प्लास्टिक सर्जरी होने पर बात की है. बिग बॉस 13 की हिस्सा बनने वाली अभिनेत्री ने बीते दिनों अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई. एक वक्त में कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग में नजर आनेवाली कोएना मित्रा को बाद में फिल्म निर्देशक अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे थे. बताया जाता है कि सर्जरी करवाने के बाद उनकी पास काम की कमी हो गई थी. इसके बाद कोएना लाइमलाइट से गायब हो गई थीं.
ब्लैक ड्रेस में बिग बॉस में पहुंची कोएना मित्रा का अंदाज काफी बदला-बदला नजर आया. इतने समय बाद लाइमलाइट में आईं कोएना मित्रा एक बार फिर अपनी प्लास्टिक सर्जरी की वजह से चर्चा में हैं.
बिग बॉस के घर में इंट्री से पहले कोएना मित्रा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में खुलकर बात की. बॉम्बे टाइम्स को दिये एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा,’ यह हमारी इंडस्ट्री की सबसे खराब कहानी है. कई लोगों ने ऐसा करवाया है और कई ऐसा करते हैं, लेकिन कोई भी इस बारे में बात नहीं करता है, जैसे यह कोई क्राइम है या पाप.’
उन्होंने कहा,’ यह मेरी कहानी का एक हिस्सा है इसलिए मैंने ऐसा किया. इसके बारे में बात करने का मन नहीं है. मैंने कई बार इस बारे में बयान दिया है, यही वजह है लोग मेरा पीछा नहीं छोड़ते. भले ही 8-9 साल बीत गये हैं लेकिन लोग इसके बारे में मुझसे पूछना बंद नहीं करते हैं.’
कोएना मित्रा ने आगे कहा,’ सिर्फ महिलाओं को ही कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए क्यों पूछा जाता है. आप इंडस्ट्री के 50 और 60 वर्षीय पुरुषों को देखिये, वो आज भी ऐसे लगते है जैसे 20 साल के हों. मुझे इस बारे में बिग बॉस हाउस में बात करने से कोई परेशानी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










