ePaper

मलाइका अरोड़ा का जिम लुक वायरल, दिखा ग्‍लैमरस अवतार

Updated at : 01 Oct 2019 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा का जिम लुक वायरल, दिखा ग्‍लैमरस अवतार

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग स्‍टाइल को लेकर जानी जाती हैं. अभिनेत्री बड़े पर्दे से फिलहाल दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वे इंस्‍टाग्राम पर अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर करती हैं और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करती हैं. अब मलाइका की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से […]

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग स्‍टाइल को लेकर जानी जाती हैं. अभिनेत्री बड़े पर्दे से फिलहाल दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वे इंस्‍टाग्राम पर अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर करती हैं और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करती हैं. अब मलाइका की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह तसवीर जिम के बाहर की है. मलाइका ने ब्‍लैक और नियान आउटफिट कैरी किया हुआ है. इन तसवीरें में वह ग्‍लैमरस और काफी खूबसूरत दिख रही हैं.

मलाइका एक दिन भी जिम मिस नहीं करती हैं. मलाइका के वर्कआउट वीडियोज ही नहीं फैंस उनके जिम आउटफिट को भी खासा पसंद करते हैं. मलाइका भी मुस्‍कुरा कर फोटोग्राफर्स को पोज नहीं भूलती.

वायरल हो रही तसवीरों में मलाइका ब्‍लैक शॉर्ट, जैकेट और स्‍पोर्ट्स ब्रा कैरी किया है. बालों का बन बनाया है और हाथ में वाटर बोटल ले रखा है. अपने लुक्‍स के अलावा अभिनेत्री पर्सनल लाईफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं.

मलाइका पिछले काफी दिनों से अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करते देखा गया है. अर्जुन और मलाइका की शादी को लेकर भी खबरें आई हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola