ePaper

ओम पुरी और नसीर को बदसूरत मानती थीं शबाना

Updated at : 01 Aug 2014 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
ओम पुरी और नसीर को बदसूरत मानती थीं शबाना

जी हां, यह सुन कर आप भी आश्चर्य में पड़ गये होंगे न..कि शबाना आजिमी भी क्या भला किसी को बदसूरत कह सकती हैं. लेकिन यह बात खुद उन्हें सह कलाकार ने स्वीकारी है और वह सह कलाकार कोई और नहीं खुद नसीरुद्दीन शाह हैं. नसीरुद्दीन शाह ने ये बातें अनुपम खेर के शो ‘कुछ […]

विज्ञापन

जी हां, यह सुन कर आप भी आश्चर्य में पड़ गये होंगे न..कि शबाना आजिमी भी क्या भला किसी को बदसूरत कह सकती हैं. लेकिन यह बात खुद उन्हें सह कलाकार ने स्वीकारी है और वह सह कलाकार कोई और नहीं खुद नसीरुद्दीन शाह हैं. नसीरुद्दीन शाह ने ये बातें अनुपम खेर के शो ‘कुछ भी हो सकता है’ में कही हैं.

इस रविवार ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह अनुपम के गेस्ट बन कर आनेवाले हैं. इस शो के दौरान नसीर और ओम पुरी ने पुराने दौर की कई बातें शेयर की हैं.

undefined

इसी बातचीत के दौरान जब अनुपम खेर ने नसीर और ओम पुरी से पूछा कि क्या शक्ल और सूरत को लेकर उन्हें कभी जिल्लत सहनी पड़ी है तो इस बारे में नसीर ने तुरंत कह दिया कि हां, शबाना आजिमी ने हमारी एनएसडी की पुरानी तसवीर देख कर कहा कि ये दो बदसूरत इंसान, कैसे एक्टर बनने की जुर्रत कर सकते हैं. लेकिन नसीर का मानना है कि शबाना ने यह दोस्ताने व्यवहार में कहा था.

इसी शो में नसीर ये भी बतायेंगे कि जब उन्हें उनके बड़े नाम को बदलने के लिए कहा. फिल्म निशांत के वक्त जब निर्देशक ने जब कहा कि नसीरुद्दीन शाह नाम बहुत बड़ा है. इसे बदल देना चाहिए तो नसीर ने व्यंग्य में कहा कि क्या शत्रुघन सिन्हा छोटा नाम है. सो, नसीर ने कभी अपना नाम नहीं बदला.

नसीर, ओम पुरी और अनुपम खेर की दिलचस्प बातचीत इस रविवार कलर्स चैनल के शो कुछ भी हो सकता है में प्रसारित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola