जानें, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन

बॉलीवुड के महानायकअमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की. जावड़ेकर ने ट्वीट किया- दो पीढ़ियों का मनोरंजन तथा उन्हें प्रेरित करने वाले कलाकार अमिताभ बच्चन को सर्वसम्मति से दादासाहेब फाल्के पुरस्कार […]
बॉलीवुड के महानायकअमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की. जावड़ेकर ने ट्वीट किया- दो पीढ़ियों का मनोरंजन तथा उन्हें प्रेरित करने वाले कलाकार अमिताभ बच्चन को सर्वसम्मति से दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों को तांता लग गया. अब अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया सामने आई है.
अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिये चुने जाने पर आभार व्यक्त करने के लिये उनके पास शब्द नहीं हैं. सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके 76 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की.
बिग बी ने ट्वीट किया, ‘‘आभार जताने के लिये शब्द कम पड़ रहे हैं… कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद… मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं. बहुत… बहुत आभार.’ गौरतलब है कि इससे पहले दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे.
T 3298 – There is a paucity of words searching a response .. for the generosity of words that pour in ..
I am but deeply grateful and most humbled .. my sincerest gratitude ..कृतज्ञ हूँ मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद … मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूँ pic.twitter.com/ESfV7ms6fZ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 24, 2019
मालूम हो कि भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर सिनेमा जगत का यह सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाता है. यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है.
अमिताभ बच्चन से पहले यह अवॉर्ड साल 2017 में विनोद खन्ना को, 2015 में एक्टर मनोज कुमार को, 2014 में शशि कपूर को मिल चुका है. इनके अलावा, 2013 में गुलजार को और 2012 में प्राण को, 2011 में सौमित्र चटर्जी को, 2010 में के बालाचंदर और 2009 में डी रामानायडू को यह पुरस्कार मिल चुका है. इनके अलावा मन्ना डे, वीके मूर्ति, देव आनंद, यश चोपड़ा को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




