ePaper

''केबीसी-8'' की ''हॉट सीट'' पर होंगे कपिल शर्मा

Updated at : 30 Jul 2014 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
''केबीसी-8'' की ''हॉट सीट'' पर होंगे कपिल शर्मा

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा महानायक अमिताभ बच्चन के हिट गेम शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ के आठवें सीजन के पहले गेस्ट होंगे.कपिल सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले केबीसी 8 के पहले एपिसोड में दिखाए देंगे जो 2 अगस्त को दिखाया जाएगा. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर यह खबर साझा की.अमिताभ खुद भी कपिल के कार्यक्रम […]

विज्ञापन

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा महानायक अमिताभ बच्चन के हिट गेम शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ के आठवें सीजन के पहले गेस्ट होंगे.कपिल सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले केबीसी 8 के पहले एपिसोड में दिखाए देंगे जो 2 अगस्त को दिखाया जाएगा. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर यह खबर साझा की.अमिताभ खुद भी कपिल के कार्यक्रम ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में मेहमान के तौर पर शामिल हो चुके हैं.

71 वर्षीय ‘युद्ध’ स्टार ने अपने ब्लॉग पर केबीसी के सेट वाली ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ स्टार और अपनी तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘‘एपिसोड पूरे हो गए, सूरत में फिल्माए जाने वाले कार्यक्रम के लिए कपिल शर्मा जैसे अतुलनीय लोगों के साथ रिहर्सल करते हुए.’’ कपिल बिग बी के साथ शूटिंग कर बेहद खुश है.

कपिल खुद भी एक होस्‍ट है. और वे अब बिग बी के ‘केबीसी 8’ में बतौर मेहमान शामिल होनेवाले है.कपिल का कहना है कि मुझे उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा. बिग बी अपने आप में एक बहुत बडी हस्‍ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola