सोना के घर ईद मनाने पहुंचे सलमान

मुंबई: त्योहार लोगों को नजदीक लाता है. ऐसा ही इस ईद में भी देखने को मिला जब त्योहार की खुशियां बांटने बॉलीवुड की दबंग सलमान सोनाक्षी के पास पहुंचे. इससे संबंधित फोटो ट्विटर पर सोनाक्षी ने शेयर किया है. इस फोटो में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शत्रुघ्न सिंन्हा भी दिख रहे हैं. […]
मुंबई: त्योहार लोगों को नजदीक लाता है. ऐसा ही इस ईद में भी देखने को मिला जब त्योहार की खुशियां बांटने बॉलीवुड की दबंग सलमान सोनाक्षी के पास पहुंचे. इससे संबंधित फोटो ट्विटर पर सोनाक्षी ने शेयर किया है. इस फोटो में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शत्रुघ्न सिंन्हा भी दिख रहे हैं.
https://twitter.com/sonakshisinha/statuses/494218646701363200
बॉलीवुड की इस दबंग जोड़ी को लोगो ने काफी सराहा भी. बॉलीवुड में सोनाक्षी को लाने का श्रेय सलमान को ही है. फिल्म दबंग में सोनाक्षी उनकी प्रेमिका के रुप में नजर आयीं थीं. जबकि दबंग-2 में उनकी पत्नी के रुप में नजर आयीं. दबंग के लिए सोनाक्षी को फिट सलमान ने ही किया था. उन्होंने सोनाक्षी का वजन फिल्म के किरदार के अनुसार करने में मदद की थी. अब देखना है कि यह जोड़ी आगे किस फिल्म में नजर आती है.
सलमान की फिल्म किक इन दिनों थियेटर में धूम मचा रही है. फिल्म में उनके किरदार को सोनाक्षी ने सराहा है. उन्होंने कहा कि हर फिल्म में सलमान अलग लुक में नजर आते हैं. उनकी फिल्म का इंतजार मुझे काफी रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




