ePaper

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा - यह है उनके लिए सबसे कीमती चीज़

Updated at : 07 Sep 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा का खुलासा - यह है उनके लिए सबसे कीमती चीज़

प्रियंका चोपड़ा अक्‍सर अपनी फैमिली के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करती नजर आती हैं. अभिनेत्री अपने पिता डॉ अशोक चोपड़ा के भी बेहद करीब थीं. उनकी कलाई पर गुदा टैटू Daddy’s Little Girl इस बात की मिसाल है कि वह अपने पिता को कितना चाहती हैं. वे कई मौकों पर अपने पिता को याद करती […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा अक्‍सर अपनी फैमिली के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करती नजर आती हैं. अभिनेत्री अपने पिता डॉ अशोक चोपड़ा के भी बेहद करीब थीं. उनकी कलाई पर गुदा टैटू Daddy’s Little Girl इस बात की मिसाल है कि वह अपने पिता को कितना चाहती हैं. वे कई मौकों पर अपने पिता को याद करती नजर आती हैं. हाल ही में उन्‍होंने इंटरव्‍यू में प्रियंका चोपड़ा ने उस गिफ्ट का खुलासा किया जो उन्‍हें उनके पिता ने दिया था. एक्‍ट्रेस ने बताया कि यह तोहफा बेहद अजीज है और इसे संभालकर रखती हैं.

वैनिटी फेयर को दिये इंटरव्‍यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके पास सबसे कीमती चीज क्‍या है ? इसपर अभिनेत्री ने कहा, उनका मंगलसूत्र और डायमंड रिंग, जो उनके पिता ने उन्‍हें तोहफे में दिया था.

प्रियंका ने बताया कि इस तोहफे को वह हमेशा पास संभालकर रखती हैं. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें डायमंड बेहद पसंद है और आखिरी दम तक वे इसे अपने पास सहेज कर रखना चाहती हैं. प्रियंका ने इस बात का भी खुलासा किया कि, पिता द्वारा दिये गये सोने के सिक्‍कों को भी वो संभालकर रखती हैं और जहां भी जाती हैं, साथ लेकर जाती हैं. प्रियंका इन्‍हें अपना गुडलक मानती हैं.

हाल ही में प्रियंका और उनके पति एवं अमेरिकन सिंगर निक जोनास को Best Dressed Couple चुना गया है. प्रियंका ने खुलासा किया कि स्‍टाइल के मामले में मर्लिन मुनरो और ऑड्रे हमेशा उनके फेवरेट रहेंगे.

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने पिछले साल दिसंबर महीने में शादी की थी. जोधपुर के उमैद भवन में तीन दिनों तक शादी का उत्‍सव चला था. इस शादी में दोनों परिवारवाले और करीबी रिश्‍तेदार ही शामिल हुए थे. निक की पूरी फैमिली भारत आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola