ePaper

तनुश्री दत्‍ता ने कमिश्नर से पाटेकर के खिलाफ दोबारा जांच कराने की मांग की

Updated at : 04 Sep 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
तनुश्री दत्‍ता ने कमिश्नर से पाटेकर के खिलाफ दोबारा जांच कराने की मांग की

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मंगलवार मुंबई के पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि वह उनसे कथित छेड़छाड़ के मामले में अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ नए सिरे से जांच का आदेश दें. तनुश्री ने मांग की कि पुलिस द्वारा दी गई उस क्लोजर रिपोर्ट को खारिज किया जाए जिसमें उसने पाटेकर के खिलाफ कोई साक्ष्य […]

विज्ञापन

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मंगलवार मुंबई के पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि वह उनसे कथित छेड़छाड़ के मामले में अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ नए सिरे से जांच का आदेश दें. तनुश्री ने मांग की कि पुलिस द्वारा दी गई उस क्लोजर रिपोर्ट को खारिज किया जाए जिसमें उसने पाटेकर के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं होने की बात कही है और कहा कि मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी जानी चाहिए.

मामले की जांच करने वाली उपनगरीय ओशीवाड़ा पुलिस ने इस साल जून में अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मिजिस्ट्रेट की अदालत में ‘बी-समरी’ रिपोर्ट दायर की थी. बी-समरी रिपोर्ट को क्लोजर रिपोर्ट भी कहा जाता है और यह तब दायर की जाती है जब पुलिस को आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर करने के लिये कोई साक्ष्य नहीं मिलता.

तनुश्री दत्‍ता के वकील नितिन सतपुते ने पुलिस आयुक्त संजय बर्वे को मंगलवार को एक ई-मेल भेजकर मामले में अपराध शाखा से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। दत्त ने अक्टूबर 2018 में पाटेकर के खिलाफ शिकायत की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola