वरुण धवन की अगली फिल्म में हो रहा कुछ खास, पहली बार किसी फिल्म के सेट पर हुआ ये काम

मुंबईः वरुण धवन की अगली फिल्म ‘कूली नं. 1′ बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म बनेगी जिसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. फिल्म की निर्माता दीपशिखा देशमुख ने रविवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘कूली नं.1′ में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना एक छोटी सी कोशिश है और हमें उम्मीद है […]
मुंबईः वरुण धवन की अगली फिल्म ‘कूली नं. 1′ बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म बनेगी जिसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. फिल्म की निर्माता दीपशिखा देशमुख ने रविवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी.
Being a plastic-free nation is the need of the hour and great intiative taken by our prime minister and we can all do this by making small changes. The sets of #CoolieNo1 will now only use steel bottles. @PMOIndia pic.twitter.com/T5PWc4peRX
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) September 1, 2019
उन्होंने कहा कि ‘कूली नं.1′ में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना एक छोटी सी कोशिश है और हमें उम्मीद है कि यह प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को मात देने के लिए कई अन्य को प्रेरित करेगा. उन्होंने इसे संभव बनाने के लिए ‘कूली नं.1′ टीम का आभार व्यक्त किया.
वरुण ने इस फैसले के लिए निर्माता का आभार जताया और अपने सहयोगियों से भी ऐसा ही करने का अनुरोध किया. उन्होंने ट्वीट किया कि कूली नं.1 का सेट प्लास्टिक मुक्त बनने के लिए हनी भगनानी और जैकी भगनानी का धन्यवाद.
Thank u @honeybhagnani & @jackkybhagnani for making the sets of #CoolieNo1 plastic free. I urge all my peers to do this pic.twitter.com/g8NZkYMlg2
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) September 1, 2019
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था. इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं और यह अगले साल एक मई को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




