ePaper

Netflix के हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा

Updated at : 23 Aug 2019 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Netflix के हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा

पिछले काफी दिनों से प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर पर सवाल उठने लगे थे. कहा जा रहा था कि ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद प्रियंका के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है जनाब. देसी गर्ल के पास एक नया हॉलीवुड प्रोजेक्ट आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका जल्द ‘नेटफ्लिक्स’ […]

विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर पर सवाल उठने लगे थे. कहा जा रहा था कि ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद प्रियंका के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है जनाब. देसी गर्ल के पास एक नया हॉलीवुड प्रोजेक्ट आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका जल्द ‘नेटफ्लिक्स’ के एक्शन फैंटेसी प्रोजेक्ट ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को हॉलीवुड के फिल्म मेकर रॉबर्ट रॉड्रिज लिखेंगे, डायरेक्ट और प्रोड्यूस करेंगे. इसके पहले रॉबर्ट रॉड्रिज ‘स्पाई कि‍ड्स’ बना चुके हैं.

फिल्म सुपरहीरोज पर बनी फिल्म होगी. इसमें एलियंस का भी ट्व‍िस्ट देखने को मिलेगा. बता दें कि फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द स्काई इज पिंक’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं.

सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ अहम रोल में नजर आने वाले हैं. प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म रिलीज से पहले ही टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट‍िवल में दिखाये जाने के लिए चुनी गई है. इसे सितंबर में दिखाया जायेगा.

प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों पति निक जोनस के साथ उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट में नजर आई थीं. इसके अलावा जो जोनास और सोफी टर्नर की शादी, प्रियंका का बर्थडे ये सभी इवेंट्स चर्चा में रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola