करीना ने कहा,सैफ एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं

मुम्बई: अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने पति अभिनेता सैफ अली खान को प्रतिभाशाली कलाकार कहा है. करीना का कहना है कि सैफ अली खान ‘हमशकल्स’ जैसी हास्य फिल्में करने में सहज महसूस नहीं करते.करीना का मानना है कि सैफ एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जो सिनेमा को आगे ले गए हैं. उन्होंने प्रेस कहा, ‘‘मैंने अभी […]
मुम्बई: अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने पति अभिनेता सैफ अली खान को प्रतिभाशाली कलाकार कहा है. करीना का कहना है कि सैफ अली खान ‘हमशकल्स’ जैसी हास्य फिल्में करने में सहज महसूस नहीं करते.करीना का मानना है कि सैफ एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जो सिनेमा को आगे ले गए हैं.
उन्होंने प्रेस कहा, ‘‘मैंने अभी तक फिल्म :हमशकल्स: नहीं देखी है. वाकई, उन्होंने गलतियां की है और उन्हें इसका अहसास भी है. दरअसल लोग उन्हें उस रुप में देखना नहीं पसंद करते क्योंकि उन्होंने ‘ओंकारा’, ‘परिणीता’ और अन्य फिल्मों में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने ऐसी फिल्में की हैं जो उल्लेखनीय हैं. सैफ एक ऐसे अभिनेता हैं जो सिनेमा को आगे ले गए हैं. ’’ हाल ही में रिलीज साजिद खान की ‘हमशकल्स’ की आलोचकों और आम लोगों दोनों ने ही कडी आलोचना की। सैफ इस फिल्म में मुख्य किरदारों में एक हैं.
करीना ने कहा, ‘‘वह प्रतिभाशाली अभिनेता हैं. हो सकता है कि लोग उन्हें उस रुप में नहीं देखना चाहते। ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










