प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को है नये घर की तलाश

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास लॉस एंजेलिस में नये घर की तलाश कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. दोनों की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है जिसमें वह कभी साथ में डांस करते हुए तो […]
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास लॉस एंजेलिस में नये घर की तलाश कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. दोनों की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है जिसमें वह कभी साथ में डांस करते हुए तो कभी रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं. हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लॉस एंजेलिस में नये घर की तलाश कर रहे हैं. इस नये घर के लिए उनका बजट दो करोड़ डॉलर (लगभग 1.40 अरब रुपये) है.
2 करोड़ डॉलर में 65 लाख डॉलर उन्होंने बेवर्ली हिल्स के पास मौजूद अपने घर को बेचकर जुटाए हैं. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का पहला घर करीब 4,129 स्कवायर फीट में फैला हुआ था.
हालांकि, दोनों अब लॉस एंजेलिस के बेल एरिया और बेवर्ली हिल्स के पास नया घर ढूंढने में लगे हुए हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 11 अक्तूबर को अपनी फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ के जरिए पर्दे पर नजर आने वाली हैं.
खास बात तो यह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस जायरा वसीम भी नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




