तृषा कृष्णन के लिए विजय का स्पेशल निकनेम, आखिर क्या है वो नाम?

Updated:
विज्ञापन

थलापति विजय और तृषा कृष्णन

थलापति विजय की पार्टी टीवीके आगे चल रही है. इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में आ गई. उनका एक पुराना बयान वायरल हो रहा, जहां विजय ने तृषा को ‘प्रिंसेस’ कहा था.

विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना चल रही है. जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई, अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) जैसी पार्टियों पर मजबूत बढ़त बना ली है. उनकी पार्टी टीवीके आगे चल रही है. विजय ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपना चुनावी डेब्यू किया. उन्होंने चेन्नई के पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) – इन दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा है. इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ फिर से चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन

थलापति विजय की तारीफ की थी तृषा ने

थलापति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. उनका एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों फिल्म ‘लियो’ की सफलता के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. तृषा ने उस दौरान विजय के साथ अपने रिश्ते को बेहद खास बताया था. उन्होंने कहा था कि इतने सालों बाद विजय के साथ काम करना ऐसा था जैसे किसी पुराने स्कूल दोस्त से दोबारा मिलना. उनके मुताबिक, दोनों के बीच वही पुरानी दोस्ती, अपनापन और सहजता आज भी बनी हुई है. तृषा ने यह भी कहा कि उनके 20 साल के करियर में विजय के साथ उनका सबसे लंबा और मजबूत प्रोफेशनल रिश्ता रहा है.

विजय ने तृषा को दिया खास नाम

वहीं, विजय ने भी तृषा की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि किसी 20 साल की लड़की का हीरोइन बनना बड़ी बात नहीं है, लेकिन 20 साल तक उसी जगह पर बने रहना, वही ऊर्जा और खूबसूरती बनाए रखना बेहद खास है. इसी दौरान विजय ने मजाकिया अंदाज में तृषा को एक खास नाम भी दिया था. उन्होंने कहा कि सभी लोग सामान्य तरीके से हाथ हिलाते हैं, लेकिन तृषा एक अलग अंदाज में ‘प्रिंसेस वेव’ करती हैं. इसी बात पर उन्होंने तृषा को ‘प्रिंसेस कुंदवै’ कहकर संबोधित किया था.

अफेयर की खबरों पर चुप्पी

विजय और तृषा ‘घिली’ से लेकर ‘थिरुपाची’, ‘आधी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा है. 15 साल बाद ‘लियो’ में उनकी वापसी भी हिट साबित हुई. हालांकि, हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं, लेकिन न तो विजय और न ही तृषा ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढें- Thalapathy Vijay Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं थलापति विजय ,चुनावी रुझानों में सबसे आगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola