सबकी पसंद थी थलापति विजय-तृषा कृष्णन की जोड़ी, फिर क्यों रहा 15 साल का ब्रेक?

Updated:
विज्ञापन

थलापति विजय और तृषा कृष्णन, फोटो- इंस्टाग्राम

तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की पार्टी शानदार प्रदर्शन कर रही है, इसी बीच उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में है. तृषा कृष्णन के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों की पसंद रही, लेकिन दोनों ने करीब 15 साल तक साथ में काम नहीं किया.

विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए आज (4 मई) मतगणना जारी है. अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी TVK शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. विजय की पार्टी आगे चल रही है. एक तरफ उनकी जीत के चर्चे हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में आ गई. राजनीति के साथ-साथ विजय अपनी फिल्मों और को-स्टार्स के साथ केमिस्ट्री को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं. खासतौर पर तृषा कृष्णन के साथ उनकी जोड़ी को तमिल सिनेमा की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है. हालांकि दोनों ने साथ में 15 साल तक काम नहीं किया था.

विज्ञापन

विजय-तृषा की जोड़ी

दोनों ने पहली बार 2004 में फिल्म ‘घिली’ में साथ काम किया था, जो जबरदस्त हिट रही. इसके बाद ‘थिरुपाची’, ‘आधी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में भी उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि लोग उनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर भी बातें करने लगे.

15 साल का ब्रेक

2008 में फिल्म ‘कुरुवी’ के बाद विजय और तृषा ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया. करीब 15 साल तक दोनों स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आए. इस दौरान इंडस्ट्री में कई तरह की चर्चाएं होती रही. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच नजदीकियों की खबरों के चलते यह दूरी बनी. यहां तक कि यह भी कहा गया कि विजय के परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था, जिसके कारण दोनों ने प्रोफेशनल दूरी बना ली. हालांकि, इन बातों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

‘लियो’ से हुआ शानदार कमबैक

करीब डेढ़ दशक बाद थलापति विजय और तृषा ने निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ में फिर से साथ काम किया. इस फिल्म में दोनों की वापसी ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया. फिल्म की सफलता के साथ ही एक बार फिर दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में आ गई. न सिर्फ स्क्रीन पर, बल्कि उनकी असल जिंदगी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई. हालांकि दोनों सितारों ने हमेशा इन अफवाहों पर चुप्पी बनाए रखी है.

यह भी पढ़ें- तृषा कृष्णन के लिए विजय का स्पेशल निकनेम, आखिर क्या है वो नाम?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola