ePaper

सनी लियोनी की वजह से इस युवक के मोबाइल पर आ रहे थे कॉल्‍स, अभिनेत्री ने मांगी माफी

Updated at : 03 Aug 2019 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोनी की वजह से इस युवक के मोबाइल पर आ रहे थे कॉल्‍स, अभिनेत्री ने मांगी माफी

दिलजीत दोसांझ और कृति सैनन की हालिया रिलीज फिल्‍म अर्जुन पटियाला को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई है. लेकिन एक खास वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्‍म में अभिनेत्री सनी लियोनी ने कैमियो किया है. इस फिल्‍म में उन्‍होंने दिलजीत […]

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ और कृति सैनन की हालिया रिलीज फिल्‍म अर्जुन पटियाला को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई है. लेकिन एक खास वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्‍म में अभिनेत्री सनी लियोनी ने कैमियो किया है. इस फिल्‍म में उन्‍होंने दिलजीत दोसांझ के किरदार को एक फोन नंबर दिया है. लेकिन मेकर्स को यह पता नहीं था कि इस तरह किसी के फोन नंगर का फिल्‍म में इस्‍तेमाल करना किसी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.

अब लोगों ने इसे सनी लियोनी का नंबर समझ लिया और अबतक उस नंबर पर 500 से ज्‍यादा कॉल्‍स आ चुकी है. दरअसल यह मोबाइल नंबर दिल्‍ली की निजी कंपनी के सीनियर एग्‍जीक्‍यूटिव पुनीत अगवाल का मोबाइल नंबर है.

पुनीत अग्रवाल के मुताबिक, उनके इस नंबर पर विदेश तक से वीडियो कॉल्‍स कर रहे हैं. फोन उठाते ही वे अश्‍लील बातें करते हुए सनी लियोनी के बारे में पूछने लगते हैं. जब पुनीत ने इन कॉल्‍स का जवाब नहीं दिया तो उन्‍हें गाली भी सुनने को मिली. इन कॉल्‍स की वजह से कंपनी ने उन्‍हें नौकरी से निकालने की चेतावनी तक दे डाली है.

पुनीत अग्रवाल ने इन सब बातों से परेशान होकर उन्‍होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अब सनी लियोनी ने फिल्‍म मेकर्स की इस गलती के लिए पुनीत से माफी मांगी है और कहा है उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था.

जूम को दिये एक इंटरव्‍यू में सनी लियोनी ने कहा,’ सॉरी, मैं नहीं चाहती थी कि आपके साथ ऐसा कुछ हो. आपको जरूर कुछ दिलचस्‍प लोग फोन कर रहे होंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola