ePaper

सलमान खान से पहले इन स्‍टार्स को ऑफर हुई थी ''दबंग''

Updated at : 23 Jul 2019 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान से पहले इन स्‍टार्स को ऑफर हुई थी ''दबंग''

सलमान खान की सुपरहिट फिल्‍म ‘दबंग’ के तीसरे पार्ट की शूटिंग जारी है. फिल्‍म में सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडे का किरदार निभाते नजर आयेंगे. वहीं फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा और अरबाज खान भी नजर आयेंगे. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि चुलबुल पांडे के किरदार के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे. […]

विज्ञापन

सलमान खान की सुपरहिट फिल्‍म ‘दबंग’ के तीसरे पार्ट की शूटिंग जारी है. फिल्‍म में सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडे का किरदार निभाते नजर आयेंगे. वहीं फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा और अरबाज खान भी नजर आयेंगे. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि चुलबुल पांडे के किरदार के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे. यह फिल्‍म पहले दूसरे एक्‍टर्स को ऑफर हुई थी लेकिन उनके मना करने के बाद यह फिल्‍म सलमान के खाते में आये. इसका खुलासा खुद सलमान के भाई अरबाज खान ने किया है.

मुंबई मिरर को दिये एक इंटरव्‍यू में अरबाज खान ने बताया कि, निर्देशक अभिनव कश्‍यप ने चुलबुल पांडे के किरदार के लिए इरफान खान और रणदीप हुड्डा में से किसी एक को फाइनल करने का प्‍लान किया था. लेकिन बात नहीं बन पाई.

अरबाज ने आगे बताया कि, जब अभिनव ने मुझे ‘मक्खी’ का किरदार ऑफर किया तो मैंने अभिनव से पूछा कि वो चुलबुल का किरदार मुझे ऑफर क्‍यों नहीं कर रहे हो तो उन्‍होंने कहा कि तुम मक्‍खी के किरदार में जमोगे और इस किरदार के लिए रणदीप हुड्डा या इरफान खान सही होंगे.

अरबाज खान ने बताया, इसके बाद अभिनव ने उन्‍हें फिल्‍म को प्रोड्यूस करने का ऑफर दिया और इरफान और रणदीप से बात नहीं बनने के बाद सलमान को फिल्‍म में लेने की सलाह दी. अभिनव ने उनकी सलाह को मान लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola