''हेट स्टोरी-2'' ने पहले ही दिन की 6 करोड़ की कमाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2014 10:37 AM
मुंबई:फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ दर्शकों को काफी भा रही है. इस फिल्म ने पहले ही दिन 6 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में जय भानुशाली और सुरवीन चावला के हॉट सीन की चर्चा चारो ओर हो रही है. इस फिल्म ने जय को क्यूट से हॉट बना दिया है. सनी लियोन का आइटम […]
मुंबई:फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ दर्शकों को काफी भा रही है. इस फिल्म ने पहले ही दिन 6 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में जय भानुशाली और सुरवीन चावला के हॉट सीन की चर्चा चारो ओर हो रही है. इस फिल्म ने जय को क्यूट से हॉट बना दिया है. सनी लियोन का आइटम सांग पिंक लिप्स भी सिनेमाघर से बाहर निकल रहे दर्शकों के होंठ पर हैं.
बॉक्स ऑफिस सूत्रों के अनुसार रिलीज के पहले दिन फिल्म के 6 से 7 करोड़ रूपए का कारोबार करने की उम्मीद है. सुरवीन चावला बड़े पर्दे पर डेब्यू करने में कामयाब रही है. हालांकि सुरवीन और जय के बीच फिल्म में बेहद बोल्ड व हॉट सीन फिल्माए गए है. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ साथ फिल्म के विदेशों में अच्छा कारोबार करने की उम्मीद है.
फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इसकी चर्चा फैंस के बीच जोर शोर से थी. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करेगी. हेट स्टोरी की सीक्वल होने के कारण इस फिल्म में भी पहले प्रेमी के साथ सेक्स सीन और फिर जब बदला लेने की बारी आती है तो अपने जिस्म का इस्तेमाल. हिंदी सिनेमा के एडल्ट सर्टिफिकेट मिलने वाली आखिरी सीमा तक जाने वाले बोल्ड सीन हैं. इस तरह के सिनेमा के शौकीनों के लिए एक और फिल्म का तोहफा लेकर आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










