इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में प्रदर्शित होगी ‘गली ब्वॉय”
मुंबई : फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2019 में प्रदर्शित की जायेगी. फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी जिसे समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी. फिल्म की कहानी एक होनहार रैपर की है जो […]
मुंबई : फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2019 में प्रदर्शित की जायेगी. फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी जिसे समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी.
फिल्म की कहानी एक होनहार रैपर की है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिये मुंबई की गलियों पर अपने जीवन के बारे में तुकबंदी कर रैप के माध्यम से पेश करता. महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन आठ से 17 अगस्त तक मेलबर्न के विक्टोरिया में होगा.
महोत्सव के दौरान 10 अगस्त को जोया ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के साथ भारतीय सिनेमा पर एक चर्चा में भी हिस्सा लेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










